नवापारा में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन कल, प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल ने दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में होगा आयोजन, प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर हो रहा आयोजन

img 20260618 wa00173872421287058214378

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वाधान में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 4 बजे नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया है. जिसका उद्घाटन श्रीराम गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा करेंगे।


इस अवसर पर उनके साथ अशोक बजाज प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा,सुरेंद्र पाटनी जिला प्रभारी भाजपा, केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा , गुरु खुशवंत साहेब , अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू सहित अन्य उपस्थित रहेंगे । उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बुद्धेश्वर वर्मा व जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल व उत्पल साहू ने सभी कार्यकर्ता बंधु को उक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *