मनरेगा के तालाब में रेत का हो रहा अवैध भण्डारण, प्रसाशन मौन

मुरुम उत्तखनन सहित अवैध रेत भण्डारण के दर्जनों ढेर

DCB न्यूज, नवापारा राजिम : अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावागांव, कोलियारी, लखना, जौंदा व जौंदी में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भण्डारण किया गया हैं. जिस पर कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हो रही हैं. कार्यवाही के नाम पर हर वर्ष खानापूर्ति होती हैं. रेत का अवैध डम्पीग करने वालो का हौसला इतना बुलंद हैं कि इन्होने नियम कानून को ताक में रखकर हिमालय की चोटी की तरह सैकड़ो हाइवा रेत डंप कर रखा हैं, इन्हे कानून का कोई भय नहीं हैं, जिसके चलते इस मार्ग में दर्जनों ऐसे जगह हैं जहाँ अवैध डम्पीग किया गया हैं. लगातार ये अवैध रेत निकालकर महानदी का सीना छलनी छलनी कर रहे है.

img 20260501 11121529705999760699364

अवैध रेत उतखनन और डम्पीग का खेल खेलने वाले रेत के सौदागरो ने ग्राम जौन्दी रोड में जौंदा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनरेगा के तालाब को भी नहीं छोड़ा वहां उन्होंने रेत का अवैध डम्पीग कर लिया हैं. ऐसे और दृश्य कई जगह हैं. बड़ा सवाल यह हैं कि क्या इन अवैध डम्पीग पर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियो की नजर रहती हैं की नहीं? या जान बूझकर आँख मुंदकर यह सब मौन बैठे रहते हैं. अब देखना होगा कि खबर प्रकाशन के बाद इस ओर जिम्मेदार अधिकारियो की नींद खुलती हैं कि नहीं और इन अवैध डम्पीग पर कोई बड़ी कार्यवाही करते हैं या नहीं. या फिर यह खेल यू ही चलता रहेगा. हैरानी वाली यह भी बात हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना सुसाशन तिहार का आयोजन हो कठिया में रहा था, जहाँ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह अवैध काम चल रहा था. यह प्रमुख मार्ग अटल नगर नवा रायपुर छतीसगढ़ की राजधानी को जोड़ता हैं, जहाँ से प्रतिदिन जिम्मेदार लोग आते जाते भी हैं, बावजूद इस ओर ध्यान ना देना समझ से परे हैं.

img 20260501 1220162075287559849769433

अधिकारीयों की सालिप्तता निश्चित हो रही हैं जाहिर

जौंदा में चल रहे अवैध मुरुम उत्तखनन की जानकारी जब अधिकारियो को दी गई, तो अधिकारी तो स्पॉट में पहुंचे नहीं बल्कि कुछ घंटो पश्चात उक्त अवैध कार्य को बंद करवा कर वहां से जेसीबी और हाइवा को हटवा दिया गया यह संदेह को जन्म देता हैं.

img 20260501 wa00528981781894530632704
जौंदा में धान संग्रहण केंद्र के सामने हो रहे अवैध उत्खनन से मुरुम भरकर लाता हुआ हाइवा

क्या कहते हैं जौंदा सरपंच
मनरेगा तालाब में डम्पीग के मामले पर जब गाँव के सरपंच खोरबाहरा राम साहू ने कहाकि उक्त डम्पीग अवैध हैं, पंचायत से इसकी किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं हैं. उन्होंने कहाकि वह मनरेगा का क्षेत्र में हैं, जहाँ लोगो को काम मिलता हैं. पूर्व में भी इन लोगो के खिलाफ इस तरह के अतिक्रमण को देखते हुए कार्यवाही हेतु जानकारी दी गई थी, लेकिन खानापूर्ति कार्यवाही के आलावा कुछ नहीं होता हैं इसलिए यह अवैध कार्य हर वर्ष होता है. उन्होंने भी जिम्मेदार अधिकारियो से इस ओर कड़ी व ठोस कार्यवाही करने की मांग की. इसी तरह की बाते नावागांव ल सरपंच प्रतिनिधि खगेश छबिली साहू ने व कोलियारी लखना के सरपंच विरेन्द्र यादव ने कही. सरपंच यादव ने जानकारी में बतायाकि कुछ डम्पीग करने वालो को खनिज विभाग से अनुमति हैं पर कितनी मात्रा में यह उन्हें जानकारी नहीं हैं.

img 20260501 1106454094754389882115740

खनिज विभाग की अधिकारियो ने फ़ोन तक उठाना नहीं समझा

इस मामले की उचित जानकारी के लिए जब जिम्मेदार खनिज अधिकारी स्तुति निगम और उमेश भार्गव के नंबर पर लगातार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फ़ोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा.

क्या कहते हैं एसडीएम

इस मामले में अभनपुर एसडीएम रवि सिंग ने कहाकि खनिज विभाग को अवगत कराकर उच्च कार्यवाही करने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *