भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में आयोजन सम्पन्न

नवापारा राजिम : भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वाधान में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 4 बजे नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया है. जिसमे चित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन 12 वर्ष में किये गए विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई थी. जिसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग ने किया । इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज , पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र पाटनी, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, ललिता वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बुद्धेश्वर वर्मा, नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जिला प्रदर्शनी प्रभारी विजय गोयल व सह प्रभारी उत्पल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल जनकल्याणकारी व एतेहासिक…. अतिथिगण
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में यह विशेष आयोजन रायपुर जिले अंतर्गत नवापारा क्षेत्र में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री अशोक बजाज व पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू ने सम्बोधित करते हुए इसे उपलब्धियों से भरा बताया. 12 वर्षो में जो जनकल्याणकारी कार्य संचालित हुए व सभी एतेहासिक रहा हैं. सभी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नवापारा पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तर्री, गोबरा व मुक्तिधाम मणिकंचन सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों प्रेमिका ध्रुव, ममता सिन्हा, चित्ररेखा साहू, उषा मानिकपुरी, प्रभा सतनामी सी यशोदा साहू का साड़ी प्रदान कर सम्मान किया.
स्वच्छता दीदी समेत नगर के विशिष्टजनों का किया सम्मान

साथ ही शहर के विशिष्टजनों के सम्मान कार्यक्रम तहत नगर के वरिष्ठ नाड़ी वैद्य चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, कंसारी समाज से जनक कंसारी व भाजपा नेता पारस गोलछा का उनके निवास स्थान जाकर शॉल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया. साथ ही सभी ने स्वर्गीय रतिराम साहू निवास जाकर अपनी सांत्वना प्रकट की फिर गोयल निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला प्रदर्शन प्रभारी विजय गोयल ने किया व मंच संचालन मुकुंद मेश्राम ने किया.
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा नेता मुकुंद मेश्राम, सिंटू सौरभ जैन, अनुज सिंह राजपूत, अशोक गंगवाल, मनीष चौधरी, रमेश पहाड़ियां, माया राम साहू,किशन साहू, नवल साहू, अनिल अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमति साहू, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित मेघवानी,अन्नपूर्णा देवांगन, योगिता सिन्हा, तनु मिश्रा, सहित पत्रकारगण, मण्डल प्रभारी, नवापारा पालिका के भाजपा पार्षदगण, आसपास अंचल के भाजपा सरपंचगण व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शनी कार्यक्रम में उपस्थित थे.