कुर्रा में स्ट्रीट लाइट के अभाव में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी अँधेरे में डूबा, अनहोनी व दुर्घटना का बने रहता हैं आशंका

कुर्रा से राजिम पुल तक बना हैं करोड़ों का फोरलेन

img 20260323 wa00368544189269244292421

नईदुनिया न्यूज, नवापारा राजिम : कुर्रा से राजिम पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी में फोरलेन करोड़ों की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण हुए वर्षो हो गया हैं. लेकिन ग्राम कुर्रा क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा के मुख्य द्वार से सेठ फूलचंद अग्रवाल कलेज तक डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से रात्रि में अँधेरे के चलते आये दिन दुर्घटना घटित होती रहती हैं. फोरलेन सड़क निर्माण पश्चात यहाँ से आवागमन में और भारी वृद्धि हुई हैं, चुंकि आधी बस्ती सड़क किनारे निवासरत हैं, जिससे रात में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से विशेष रूप से दुर्घटना व अनहोनी का डर ग्रामीणों को सताता रहता हैं. ग्रामीणों ने इस मामले को गाँव के लिए गंभीर समस्या मानते हुए जिम्मेदार प्रसाशनिक अधिकारियो सहित क्षेत्रीय विधायक, सांसद, व प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस ओर पहल करते हुए उन्हें इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं.

img 20260323 wa00386491163224338848377

डिवाइडर में बैठी रहती हैं गौ माताएँ

कुर्रा गाँव में बनी फोरलेन में डिवाइडर में सैकड़ो की संख्या में आये दिन गौ माताएँ बैठे रहते हैं, जो स्ट्रीट लाइट नहीं होने और अँधेरे की वजह से दिखाई भी नहीं देते हैं, जिसकी वजह से अनेको बार दुर्घटना घटित हो चूका है, लोग घायल भी हो चुके हैं लेकिन इस ओर किसी का कोई भी ध्यान नहीं है.

img 20260511 1906162048496686463533054
रात के अँधेरे में डिवाइडर में बैठी हुई गौ माताएँ

उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

img 20260513 wa00467173755155970711004

ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग में स्ट्रीट लाइट की मांग पर सरपंच पुष्पा डामेश सहित पंचायत की ओर से नवापारा प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल को हाई मास्क लाइट के लिए आवेदन सौंपा गया था, जिस ओर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं.

कबीर आश्रम से राजिम पुल तक लगा है स्ट्रीट लाइट, कुर्रा गाँव क्षेत्र अंतर्गत एरिया अँधेरे में डूबा

img 20260511 1905557670117469719219145
अँधेरे में डूबा गाँव

गाँव की सरपंच पुष्पा डामेश साहू ने नईदुनिया को बताया कि कांग्रेस शासन काल में जब इस फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया था, तब इसकी शुरुआत ग्राम कुर्रा से की गई थी, लेकिन आज कुर्रा क्षेत्र अंतर्गत 1 – 2 किलोमीटर एरिया ही अँधेरे में डूबा हैं, बाकी नवापारा क्षेत्र अंतर्गत भाग में स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं. ऐसे में हम सभी ग्राम कुर्रा वासियो की मांग हैं कि जिम्मेदार अधिकारी व प्रशासन इस बचे हुए एरिया में स्ट्रीट लगवाकर ग्रामीण सहित यहाँ से आवागमन करने वाले लोगो को सुविधा उपलब्ध कराये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *