
DCB न्यूज, नवापारा राजिम : स्थानीय नवापारा सेलून संघ के तत्वाधान मे होली के अवसर पर कुलेश्वर महादेव मंदिर के समीप रहने वाली असहाय बुजुर्ग महिला को वस्त्र सहित राशन सामग्री व अन्य आर्थिक सहायता प्रदान की गई. उक्ताषय की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष संतू सेन ने कहाकि संघ द्वारा निरंतर समाजसेवा का कार्य समाजिकजनों सहित दान दाताओ के सहयोग से किया जा रहा हैँ. यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. ग्रहणकाल मे संपन्न हुए इस दान पुण्य के अवसर पर नवापारा सेलून संघ के अध्यक्ष संतू सेन , युवराज सेन, प्रमोद सेन, चन्दन सेन, राजू मंगल सेन, विजय सेन, भंडारी सेन, रमन सेन, देवेंद्र सेन सहित अन्य समाजिकजन उपस्थित थे.