नल -जल व संपत्ति कर सहित अनेक मुद्दों को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

DCB न्यूज, नवापारा राजिम: स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद का विभिन्न समस्याओ को लेकर आज गुरुवार को पालिका का घेराव प्रदर्शन किया जावेगा. नवापारा ब्लॉक अध्यक्ष रामा यादव ने इस उक्त घेराव को लेकर कहाकि नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर में भागीरथी नल जल योजना एवं नल जल कर सफाई कर, संपत्ति कर में की गई वृद्धि एवं शिक्षा उप कर लागू किए जाने के विरोध में वार्ड नं 20 एवं 21 के लिए स्वीकृत राशन दुकान वार्ड नं 2 में खोले जाने के विरोध में सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
