
क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक़ सिंह रही उपस्थित
ठाकुर प्यारे लाल राज्य ग्रामीण एवं विकास संस्थान निमोरा में हुआ आयोजन

नवापारा राजिम :- ठाकुर प्यारे लाल राज्य ग्रामीण एवं विकास संस्थान, निमोरा में गुरुवार को प्रोजेक्ट छाव के अंतर्गत एस.आई.आर.डी. निमोरा के अधिकारी / कर्मचारी, स्वच्छताग्राही दीदी. बिहान के दीदीयों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रिय विधायक इन्द्रकुमार साहू , श्रीमती निहारिका बारिक सिहं, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कुमार विश्वरजंन, अश्वनी देवांगन, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, अरुण कुमार साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत निमोरा उपस्थित रहें। श्रीमती निहारिका बारिक सिहं, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा रायपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की गई। यह जानकारी राजेन्द्र पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अभनपुर द्वारा दी गई।
