खबर का असर: राजिम पुल की स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, राहगीरों को मिली राहत

DCB न्यूज, नवापारा राजिम। राजिम के महानदी पुल पर पिछले सप्ताहभर से ज्यादा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है। संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुल की स्ट्रीट लाइटें दोबारा चालू कर दी हैं। लाइटें जलने के बाद रात के समय पुल पर पसरा अंधेरा दूर हो गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली है।
गौरतलब है कि महानदी पुल की स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुल पर अंधेरा होने के साथ ही सड़क की खराब स्थिति और कई बार मवेशियों के सड़क पर बैठे होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

img 20260826 wa00455210299976187024482
पुल में लाइट बंद का फोटो (पहले का फोटो )


खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली बिल से संबंधित प्रक्रिया में आ रही समस्या का निराकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई है।
स्ट्रीट लाइटें चालू होने से स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने समस्या का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करने वाले ब्रिज विभाग के ई ई गोविन्द अहिरवार,  विद्युत विभाग के ई ई धर्मेंद्र साहू,  अभियंता ऋषि सेन, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह सहित संबंधित जिम्मेदारों का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित से जुड़ी समस्याओं पर इसी तरह त्वरित कार्रवाई होती रहे तो क्षेत्र की कई समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *