समाज को संघठित करने के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का करेंगे पूरा प्रयास…

नवापारा राजिम : स्थानीय नवापारा विप्र समाज की बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा को समाज का अध्यक्ष बनाया गया वही विप्र कुल ब्राह्मण समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी को नियुक्त किया गया. दोनों की नियुक्ति पर समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा हैं। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
नव नियुक्त अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा व रेखा तिवारी ने कहा कि वे समाज की सभी वर्गों को साथ में. लेकर उन्हें संगठित कर एकजुटता, सहयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं संस्कारों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब समाज के सभी लोग सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। दोनों ने ही समाज के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने तथा समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करने हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और समाज की प्रगति, एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ आर-बी शर्मा, वेदप्रकाश -तिवारी कैलाश -शुक्ला,श्यामकिशोर शर्मा, रमेश तिवारी अशोक तिवारी, सौरभ शर्मा, अजय तिवारी श्री निवास शुक्ला, दिनेश तिवारी ज्ञानेश शर्मा, महेश किरण तिवारी भुनेश्वरी शर्मा , सौरभ शर्मा अभिषेक शर्मा कैलाश तिवारी, मनहरण शर्मा पीयुष शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रशांत शुक्ला संतोष शर्मा . डॉ आशीष दीवान मधुसूदन शर्मा सुभाषिनी शर्मा, अनामिका तिवारी तनु मिश्रा मधुकामिनी शुक्ला, रश्मि तिवारी रुचि शर्मा, पुष्पाजलि तिवारी, पूनम दीवान स्वातिउपाध्याय, सोमा शर्मा स्मृति शर्मा, तारणी शर्मा, योगिता दुबे, किरण तिवारी संतोष तिवारी , रेनुका तिवारी सीमा शर्मा वर्षा मिश्रा सुषमा शर्मा बीना शर्मा कुमुद पुरानीक सहित सभी समाज के लोग उपस्थित थे