नगर के मैडम चौक में दिखा आजादी का जज्बा, प्रधान पाठक गोपाल यादव ने किया ध्वजारोहण..

नईदुनिया न्यूज़, नवापारा राजिम: राष्ट्रीय पर्व पर गोबरा नवापारा में सेल्फी जोन के रूप में ख्याति प्राप्त स्थान तिरंगा स्वरूप लिए मैडम चौक पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रेष्ठ नागरिको,शालेय विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों व नगर के श्रेष्ठ जनों के बीच हर्षोल्लास गणतंत्र दिवस मनाया गया.मैडम चौक पर ध्वजारोहण गोपाल यादव प्रधान पाठक आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर द्वारा किया गया. इस बार वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत भी गाया गया.

श्रेष्ठ संविधान का निर्माण बाबा साहब अंबेडकर ने किया हैं.. नेता प्रतिपक्ष संध्या राव

गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामना देते हुए नगर पालिका गोबरा नवापारा प्रतिपक्ष की नेता संध्या राव ने कहा कि अपने देश को सदैव ऊंचाई पर रखने नियम के साथ चलाने लिए श्रेष्ठ संविधान का निर्माण बाबा साहब अंबेडकर ने किया है जिसका पालन कर हम अपने देश को महान बना सकते हैँ.

गोपाल यादव प्रधान पाठक आदर्श शास नवीन प्राथमिक शाला ने अपने उद्बोधन ने कहा हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है,हमारा संविधान हमें अधिकार देता है और कर्तव्यों की याद भी दिलाता है.नियम और कानून किसी को डराने के लिए नहीं होते,
वे समाज को सुरक्षित,अनुशासित और संगठित बनाने के लिए होते हैं.वे ट्रैफिक नियम हों,विद्यालय के नियम हों,या देश के कानून का पालन करना हम सब की जिम्मेवारी है हम नियम तोड़कर सुविधा न लें तथा सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें.इस अवसर पर शालेय विद्यार्थी,शिक्षक गण एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में गण मान्य नागरिक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *